फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five Kanha were born in medical college

Etah News: मेडिकल कॉलेज में पांच कान्हा ने लिया जन्म

Sun, 17 Aug 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five Kanha were born in medical college
एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मेडिकल कॉलेज में 5 कान्हा ने जन्म लिया। उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यूं तो किसी भी घर में किलकारी गूंजने पर जश्न का माहौल रहता है, लेकिन विशेष त्योहार पर बच्चों के जन्म से खुशी दोगुनी हो जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में 5 बालकों का जन्म हुआ। शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार देर शाम तक 5 कन्हैया ने जन्म लिया। सकीट निवासी पूनम के परिजन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुत्र का जन्म हुआ है। यह पहली संतान है। इसने साक्षात कन्हैया के रूप में जन्म लिया है।

वहीं शीतलपुर निवासी साधना के परिजन ने बताया कि कृष्ण के अवतार में नाती ने जन्म लिया है। इसका नाम भी कृष्णा ही रखेंगे। यह साधना की पहली संतान है। रात 12 बजकर 10 मिनट पर नीलम ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। नीलम के पहले से ही दो बेटे हैं। वहीं साधना ने सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर पहली संतान को जन्म दिया। नेहा दिवाकर ने सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। पूनम ने दोपहर 12 बजकर 38 मिनट और कामिनी ने दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर संतान को जन्म दिया। महिला एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि शनिवार को 5 बच्चों का जन्म हुआ है। सभी का प्रसव सामान्य हुआ और सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed