फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five died from Corona, 201 positive

कोरोना से पांच की मौत, 201 आए पॉजिटिव

Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five died from Corona, 201 positive
एटा। कोरोना से रविवार को पांच संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 201 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 6694 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जैथरा के मैन बाजार निवासी एक युवक 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सदर तहसील के गांव लालपुर निवासी एक बुजुर्ग 29 अप्रैल को पॉजिटिव आया। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के ही गांव मरथरा निवासी एक बुजुर्ग महिला 27 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला श्याम नगर निवासी एक अधेड़ महिला 26 अप्रैल को पॉजिटिव आई। उसे बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी शनिवार की रात मौत हो गई। वहीं शहर के व्यापारी पॉजिटिव आए। उन्हें बागवाला में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं जिले में रविवार को 201 लोग कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed