फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five died from Corona, 201 positive

जीत के साथ बनी गांव की सरकार

Sun, 02 May 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five died from Corona, 201 positive
एटा/अलीगंज/अवागढ़/जैथरा/सकीट/मारहरा/निधौली कलां। महीने भर की चुनावी कसरत और चिंताओं के बीच रविवार को कई प्रधान पद प्रत्याशियों की जीत के साथ गांवों की सरकार बन गई। नवनिर्वाचित प्रधानों में से किसी ने गांव को शहर जैसा चमकाने तो किसी ने लोगों का जीवन स्तर सुधारने की बात कही। जीते हुए खेमे में खुशियों का सिलसिला शुरू हो गया। जबकि हारे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के चेहरे लटक गए।
विज्ञापन

एम डॉ. विभा चहल और नोडल अधिकारी बनाकर भेजे गए आगरा के नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की हिदायत दी। साथ ही कार्मिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करने के निर्देश दिए। मतगणना केंद्र के बाहर अनावश्यक रूप से घूम रहे कई लोगों को पकड़वाकर चालान भी कटवाए। मतगणना के लिए केंद्रों पर प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक पहुंचे। जहां प्रत्याशी तो एजेेंटों के साथ केंद्र के अंदर चले गए, लेकिन समर्थक बाहर बैठे रहे। दोपहर बाद समर्थक खाने के लिए इधर- उधर भटकते रहे। एक दो ब्लॉकों पर फल की रेहड़ी जरूर लगीं। जहां रेहडी वालों ने मनमाना पैसा लिया। मतगणना केद्रों के बाहर वाहनों का रेला रहा। इस दौरान पुलिस ने अवागढ़ में वाहनों को हटवाया। लेकिन हटाने के बाद फिर दोबारा वाहन खड़े कर लिए गए। आम लोगों को निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed