फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five blocks of government elections today

पांच ब्लाकों में सरकार का चुनाव आज

Sat, 06 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five blocks of government elections today
 जिले में तीन ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अब पांच ब्लाकों में रविवार को चुनाव होगा। इसमें पांच विकास खंडों के कुल 466 बीडीसी सदस्य पांच ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव करेंगे। बता दें मतदान को लेकर ब्लाक प्रमुख का पद हासिल करने के लिए अब तक करोड़ों रुपये खर्च कर चुके प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। प्रत्याशियों द्वारा मतदान से पूर्व शनिवार की देर रात तक बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में कराने की कोशिशें जारी रहीं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए रविवार को प्रस्तावित मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में पूर्व में हिंसा होती रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने जिले में निष्पक्ष चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत विकास खंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


अनिल यादव के समक्ष चुनौती बने रंजीत
मारहरा: विकास खंड में कुल 74 बीडीसी सदस्य हैं। यहां से ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा समर्थित अनिल यादव और निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार में मुकाबला होगा। सूत्रों की मानें तो अनिल यादव अपने पास बीडीसी सदस्यों का पर्याप्त संख्या बल होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन रंजीत कुमार भी अपनी दावेदारी मजबूती से जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकीट में आमने-सामने का मुकाबला
सकीट: सकीट में कुल 101 बीडीसी सदस्य हैं। यहां सीधा मुकाबला सपा की उषा आर्या और पूर्व विधायक अजय यादव के गुट की प्रत्याशी मंजू देवी में हैं। यहां सपा के सदर विधायक आशू यादव और पूर्व विधायक अजय यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। दोनों ही प्रत्याशियों की ओर से पर्याप्त बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है।

निधौली कलां में रूपल ने लिया नामांकन लिया वापिस
 सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव के परिवार की ओर से दो नामांकन किए गए थे। रूपल यादव की ओर से नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब रामपाल सिंह की पत्नी मिथलेश देवी चुनाव मैदान हैं। जिनका मुकाबला संध्या पत्नी अजय यादव से है। निधौली कलां में बीडीसी सदस्यों की संख्या 97 है।

अलीगंज में रामकिशोर की जिद ने दिलचस्प बनाया चुनाव
 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव की पत्नी सीमा यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव की पत्नी पुष्पायादव तथा उनके पुत्र मुकेश यादव की पत्नी सोनी यादव चुनाव मैदान में हैं। विकास खंड में कुल 118 बीडीसी सदस्य हैं। उप जिलाधिकारी चंदन कुमार पटेल तथा पुलिस उपाधीक्षक आशाराम अहिरवार ने बताया कि मतगणना स्थल पर मात्र बीडीसी सदस्य या स्वीकृत हैल्पर ही अंदर जा सकेगा।


अवागढ़ में लालकांत और अविनाश के बीच मुकाबला
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सत्यपाल यादव एवं इनके नजदीकी रिश्तेदार धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद रविवार को ब्लॉक कार्यालय पर मुकाबला सपा के लालकांत यादव और क्षत्रिय समाज द्वारा समर्थित अविनाश वर्मा उर्फ दिनेश के बीच होगा। दोनों ही पक्ष अपने-अपने को जीता हुआ मान रहे हैं। यहां 76 बीडीसी पर करोड़ों रुपये का दांव लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed