{"_id":"65b00212b8958119ea0a15d6","slug":"fitness-of-20-school-vehicles-stopped-for-not-installing-cctv-cameras-etah-news-c-163-1-sagr1017-11767-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर 20 स्कूल वाहनों की फिटनेस रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर 20 स्कूल वाहनों की फिटनेस रोकी
Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्यालय वाहनों में सीसीटीवी कैमरे शासन की ओर से अनिवार्य किए गए हैं, परिवहन विभाग की ओर से वाहन संचालकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कैमरे नहीं लगाए जाने पर विभाग ने सख्ती कर फिटनेस रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 20 वाहनों की फिटनेस रोक दी है।
विद्यालयों में शिक्षारत बच्चों की सुरक्षा के लिए वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन विद्यालय संचालकों की मनमानी के चलते सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। 15 दिन में करीब 20 बसों में सीसीटीवी नहीं होने के चलते मानक पूरे नहीं माने गए और फिटनेस रोक दी गई है। इसके साथ ही वाहन स्वामियों को मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई है।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के आदेशों के क्रम में विद्यालय बसों में सीसीटीवी अनिवार्य किए गए हैं। सीसीटीवी नहीं होने पर फिटनेस रोक दी गई है, ऐसे 20 वाहनों को वापस किया गया है और जल्द मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई है। अगर समय से फिटनेस नहीं कराई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।