{"_id":"67dc5413bcae7150a702cd07","slug":"first-they-protested-by-tying-a-black-band-then-checked-the-copies-etah-news-c-163-1-sagr1019-131217-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहले काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, फिर जांची काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहले काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, फिर जांची काॅपियां
Thu, 20 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन से पूर्व मांगों को लेकर काली पट्टी बांध विरोध ज
- फोटो : क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन से पूर्व मांगों को लेकर काली पट्टी बांध विरोध जताते परीक्षक।
एटा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को मूल्यांकन का दूसरा दिन था। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व अन्य शिक्षकाें ने तीन केंद्रों पर अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बाद में मूल्यांकन का कार्य किया। पूरे दिन में 23959 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि लंबे समय से संघ मांगों को रख रहा है। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, धारा 21, 18, 12 की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग प्रमुख है। इसी को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज में परीक्षकों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
बाद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, मनोज तिवारी, धीरेंद्र चौहान, विजय सिंह, दिनेश यादव, वैभव दीक्षित, मोहन लाल सागर आदि शिक्षक मौजूद रहे। हाईस्कूल की 11880 व 12वीं की 12079 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। संवाद