फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   First of all polishing preparations

पहले ही सब चमकाने की तैयारी

Fri, 15 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 15 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण व जिला प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
शनिवार को मारहरा के गांव मेंहनी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। वह विभागीय योजनाआें की जानकारी करेंगे। मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गांव में बन रहे हैलीपेड स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का जिले के अधिकारियों ने जायजा लिया।
बता दें कि जिस गांव में बिजली के बल्बों के लिए सालों से ग्रामीण लगे हुए थे वह सपना रातों रात पूरा होने जा रहा है। महीनों से जिस गांव में सफाई कर्मी नहीं गया हो गांव में आज सफाई नजर आई। हैंडपंपों को चला चलाकर देखा जा रहा है कि कहीं कोई खराब तो नहीं है। शुक्रवार को हैलीपेड का हाल एवं गांव में कोई अव्यवस्था तो नहीं है इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव के अलावा प्रशासनिक अधिकारी गांव मेंहनी में पहुंचे।  

सही हो रहा मार्ग
मारहरा। वर्षों से गड्ढों में तब्दील मारहरा पीएसी मार्ग को सही कराने के लिए जूझ रहे क्षेत्रवासियों का सपना प्रभारी मंत्री के आने से रातोंरात पूरा होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग को सही कराया जा रहा है।  

डेढ़ माह बाद भी नहीं हुए लोहिया गांव स्वीकृत
एटा। डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना अब शासन की लापरवाही की भेंट चढ़ती जा रही है। बीते एक माह से भी अधिक समय गुजरने के बाद शासन ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले के 24 लोहिया गांवों को अपनी स्वीकृति नहीं दी है। इन गांव में होने वाले विकास कार्यों में भी बाधा होगी। लोहिया गांवों को स्वीकृति नोडल मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा दी जानी है। जबकि प्रशासन की ओर से शासन को जिले से 28 लोहिया गांवों की सूची भेजी गई, जिसमें से 24 गांवों का चयन करना है।


चालू वितीय वर्ष में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी लोहिया गांव को शासन की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है, जबकि वित्तीय वर्ष में प्रशासन द्वारा चयनित लोहिया गांवों की कार्य योजना भी शासन को भेज दी थी। विभागों की ओर से शासन को भेजे गए 28 गांवों की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जो करीब 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है। 28 गांवों की कार्ययोजना बनाने के पीछे विभागों का तर्क है कि जब शासन की ओर से 24 लोहिया गांव चयनित होंगे, तभी शेष चार गांवों को छोड़कर 24 गांवों की कार्ययोजना शासन को भेज दी जाएगी। नोडल मंत्री के विदेश दौरे की वजह से शासन स्तर से लोहिया गांवों का चयन नहीं हो पा रहा है। जबकि नोडल मंत्री शनिवार को एटा पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन

 
चालू वित्तीय वर्ष के लिए शासन को लोहिया गांव की सूची भेजी जा चुकी है। इसमें 28 गांवों की सूची भेजी है। विभागों की ओर से लोहिया गांवों के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है, जो 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधेश्याम, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed