{"_id":"5f3c17698ebc3e6a856a39ac","slug":"firing-etah-news-agr45534422","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में युवती को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी रंजिश में युवती को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल-फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बादामपुर में सफेद अपाचे बाइक सवार लोगों ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे खेत में घास करने के दौरान एक युवती को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली युवती की बाह में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के चाचा ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने जमीन की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।
घायल युवती के चाचा प्रेम सिंह पुत्र भीमसेन ने बताया कि भतीजी राधा (20) पुत्री राजवीर मंगलवार की दोपहर 12 बजे खेत पर घास काटने गई थी। इसी बीच गांव के ही कल्लू व महेश पुत्र गीतम सिंह और वीरपाल पुत्र रामसेवक ने हत्या करने के इरादे से गोली मार दी।
प्रेमसिंह का आरोप है कि करीब 20 वर्ष पूर्व पिता के हिस्से की जमीन और मकान की दादा (बाबा) से रामसेवक, राजपाल और गीतम सिंह ने फर्जी वसीयत करा ली थी। इस जमीन और मकान को पाने के लिए लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि इन लोगों ने ही करीब 15 वर्ष पूर्व पिता भीमसेन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इनका शव झाल गोपालपुर से बरामद किया गया था। वहीं घायल युवती की मां धनमंती देवी पत्नी राजवीर सिंह की भी पीट-पीटकर हत्या करना बताया है। यह दोनों हत्याएं भी जमीन की रंजिश के चलते हुई हैं और अब युवती राधा की जान लेने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने मामले में कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महेश के पिता गीतम को हिरासत में लिया है।
जमीन की रंजिश को लेकर युवती को गोली मारकर घायल किया गया है। तहरीर के आधार पर कल्लू, महेश और वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
-इरफान नासिर खान, सीओ सदर