{"_id":"5f2aee218ebc3e3caf681a14","slug":"fire-etah-news-agr4536454194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में मंगलवार की रात करीब आठ बजे रंजिश को लेकर एक अधेड़ को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले गए, बाद में उसे आगरा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी की ओर से मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गोली लगने से घायल गांव नगला भूड़ निवासी देवेंद्र पाल सिंह (50) की पत्नी आशादेवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनके पति दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच गांव के ही मनोज और दिनेश ने रंजिशन उनपर फायर झोंक दी। एक गोली उनके कंधे को चीरती हुई निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एक आरोपी मनोज कुमार को कस्बा अवागढ़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दिनेश अभी भी फरार है। प्रभारी निरीक्षक केके बालियान ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में घायल की ओर से मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बात की रंजिश मानकर आरोपियों ने अधेड़ को गोली मारी है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।