फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fire

दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
fire
कासगंज के मालगोदाम चौराहे पर दुकान में लगी आग से जला सामान और एकत्रित भीड़ - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मालगोदाम चौराहे पर हलवाई की दुकान में शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसमें रखा सामान जल गया। साथ ही वहां रखे सिलिंडर फटने से पड़ोस की बिरयानी की दुकान की छत के लेंटर का एक हिस्सा उड़ गया। दमकल कर्मियों एवं लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई।
विज्ञापन

मालगोदाम चौराहे पर रामलाल हलवाई निवासी सहावर गेट की बजरंगी स्वीट्स के नाम से दुकान है। रात वह दुकान को बंद कर चले गए। सुबह के समय पास में ही मंदिर के पुजारी ने जब उनकी दुकान में धुआं उठते देखा तो रामलाल इसकी सूचना दी। जब वह आते तब तक आग दुकान में फैल चुकी थी। आग पड़ोस के शिवम की बिरयानी की दुकान में भी लग गई। हलवाई की दुकान में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे आग और विकराल हो गई।
विज्ञापन

बिरयानी की दुकान के छत का हिस्सा उड़ गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों और लोगों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। जब तक आग बुझी तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। रामलाल ने बताया कि उनकी दुकान में रखी 4000 रुपये की नकदी और चार लाख रुपये का सामान जल गया। वहीं बिरयानी की दुकान में भी एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हलवाई रोते हुए बार-बार कह रहा था कि सब बरबाद हो गया। लोगों का कहना है कि सिलिंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगा कहीं बम फट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में होती घटना तो हो सकता था बड़ा हादसा
कासगंज। सुबह लगभग साढ़े चार बजे दुकान में आग लगने से सिलिंडर फटने की घटना हुई। यदि यही हादसा दिन में होता बड़ा हादसा हो सकता था। माल गोदाम चौराहा काफी व्यस्त क्षेत्र है। कई लोग चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed