फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire caused by a gas cylinder leak

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by a gas cylinder leak
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह मोहल्ला द्वारिकापुरी में चाय बनाते समय रसोई सिलेंडर की गैस लीक होने से घर में आग लग गई। आग बुझाते वक्त आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकाल कर फेंका वहीं झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी सरला पत्नी उमेश गुरुवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोई पहुंची। रसोई में लगा गैस सिलेंडर पहले से ही लीक हो रहा था। जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाने को माचिस जलाई, वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते रसोई में रखा पूरा सामान जल लगा। आग बुझाते वक्त उसकी चपेट में आकर सरला देवी झुलस गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजन उमेश, प्रेम किशोर, बबली, विकास आग बुझाने पहुंचे तो वह आग में झुलस कर घायल हो गए। आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने सिलेंडर बाहर निकाल कर फेंका। आग से झुलसे पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अगर सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed