फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire broke out due to cylinder pipe in Dhaba, employee and inspector scorched

ढाबा में सिलिंडर का पाइप निकलने से लगी आग, कर्मचारी व दरोगा झुलसा

Thu, 01 Jul 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to cylinder pipe in Dhaba, employee and inspector scorched
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित होटल माया पैलेस के सामने सत्कार ढाबा पर बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। ढाबा के अंदर गैस सिलिंडर का पाइप चूल्हा से निकलने के चलते आग लगना बताया गया। इस हादसे में ढाबा का एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया जबकि आग बुझाने में जुटा दरोगा भी चपेट में आ गया। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हादसे में घायल ढाबा कर्मचारी विशाल (23) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मंडी समिति के निकट कांशीराम कॉलोनी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सब्जी बनाने के लिए गैस चूल्हा तैयार किया गया था। इसके बाद गैस चूल्हा जलाया तभी अचानक चूल्हा से पाइप निकल गया। इसके चलते आग लग गई और इसकी चपेट में आने से मैं जल गया। ढाबा में आग लगते ही जीटी रोड पर अफरा तफरी मच गई, पुलिस को सूचना दी गई। इंद्रपुरी चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए और जान की बाजी लगाकर टाट के बोरे भिगोकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

आग बुझाते समय हाथ झुलस गया। बढ़ती आग को देखकर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई, दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग भड़कने से पहले ही काबू में कर ली। हालांकि इस आग में ढाबा पर कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है कुछ बिजली की केबल और तार ही जले हैं। घायल कर्मचारी को अग्निशमन उप निरीक्षक केतन सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed