फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fire breaks out in a car parked in the garage, chaos ensues

Etah News: गैराज में खड़ी कार में लगी आग, अफरा-तफरी

Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a car parked in the garage, chaos ensues
एटा। अलीगंज कस्बे में मंगल बाजार के दौरान गैराज में खड़ी कार में आग लग गई। गाड़ी के टायर फटने और आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कूचादायम स्थित पुराने टॉकीज के पास मंगल बाजार लगा हुआ था। यहां एक गैराज में खड़ी कार में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। जब गाड़ी के टायर फटे तो लोग घबरा गए और दौड़ते हुए वहां पहुंचे। देखा गैराज में खड़ी गाड़ी आग का गोला बन गई है। बाजार में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। थाना अलीगंज पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर दमकल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन इतने समय में कार बुरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed