फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR registered in the case of the Kanungo being beaten up.

Etah News: कानूनगो को पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of the Kanungo being beaten up.
किशनी। तहसील भोगांव में तैनात लेखपाल द्वारा तहसील किशनी में तैनात कानूनगो को तहसील के अंदर आकर डंडों से पीटने, गाली-गलौज करने की पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


तहसील किशनी में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात भानवीर सिंह तहसील के कमरा नंबर बारह में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। बुधवार की शाम तहसील भोगांव में तैनात लेखपाल अंकुर यादव उसी कक्ष में आए और भानवीर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लेखपाल अंकुर यादव ने राजस्व निरीक्षक भानवीर सिंह के साथ जमकर गाली-गलौज की। डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित भानवीर ने एसडीएम गोपाल शर्मा से शिकायत की। एसडीएम ने भी मामले को गंभीरता देखते हुए लेखपाल अंकुर यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। पुलिस ने लेखपाल अंकुर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

लेखपाल पत्नी की शिकायत से था नाराज
किशनी। राजस्व निरीक्षक भानवीर ने तहसील किशनी में तैनात महिला लेखपाल की तहसील से लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत एसडीएम से की थी। इसके बाद रवि यादव को निलंबित किया गया था। लेखपाल रवि यादव के पति लेखपाल अंकुर यादव हैं। पत्नी की शिकायत से अंकुर नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed