फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FIR lodged against man who beat up youth accused of theft

Etah News: चोरी का आरोप लगा युवक को पीटने वाले पर प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against man who beat up youth accused of theft
एटा। शहर के मोहल्ला हाजीपुरा में एक युवक को चोरी का आरोप लगा विद्युत खंभे से बांधकर पीटा गया। मामले में पीटने वाले के विरुद्ध कोतवाली नगर में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला हाजीपुरा में शनिवार को अर्जुन निवासी प्रेमनगर चौराहा को पकड़कर विद्युत खंभे से बांध दिया गया। एक युवक ने उसकी पिटाई की। आरोप था कि शुक्रवार को उसने घर में घुसकर बर्तन चुराए। शनिवार को भी भगोना चुराकर ले जा रहा था उसी समय पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को मुक्त कराया गया। जमील अहमद निवासी हाजीपुरा के खिलाफ युवक को बंधक बनाकर पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी उप निरीक्षक सुशील कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed