{"_id":"5d8a562e8ebc3e93c3159978","slug":"fir-ex-pradhan-etah-news-agr407417425","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो लाख के गबन में फंसे नरौरा के पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो लाख के गबन में फंसे नरौरा के पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
गवन के आरोपी प्रधान को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शौचालय निर्माण में गबन करने के आरोपों में फंसे पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए पूर्व प्रधान ने विधायक और प्रभारी मंत्री पर षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान को जेल भेज दिया है।
पुलिस लाइन स्थित बहुउददेशीय हॉल में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना अवागढ़ की ग्राम पंचायत नरौरा के पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह यादव और तत्कालीन सचिव नरेश चंद्र के खिलाफ डीपीआरओ ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए 7.49 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इस रकम में से एक लाख 97 हजार 400 रुपये का गबन किया गया। जांच में अनियमितता का खुलासा हुआ था। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधान शिशुपाल सिंह यादव का आरोप है कि विधायक संजीव दिवाकर और प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग के इशारे पर उन्हें झूठे षड्यंत्र में फंसाया गया है। तत्कालीन सचिव नरेश चंद्र ने धनराशि निकालने के दौरान हस्ताक्षर किए हैं, कहीं पर भी गबन नहीं हुआ है। जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
सचिव को निलंबित करने की तैयारी
अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरौरा में तैनात सचिव नरेश चंद्र के खिलाफ गबन की पुष्टि होने के बाद निलंबित करने की तैयारी है। डीपीआरओ एसएन कुशवाह ने बताया कि सचिव और प्रधान के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। सचिव को निलंबित करने की तैयारी की जा रही है। भ्रष्ट सचिव बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।