Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Financed the mobile in someone else's name after taking the documents

Etah News: दस्तावेज लेकर मोबाइल किसी और के नाम कर दिया फाइनेंस

Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Financed the mobile in someone else's name after taking the documents
एटा। थाना जलेसर में प्रवेश कुमार निवासी गोपालपुर ने शिवम निवासी चंद्र मार्केट रामनगर रेलवे स्टेशन, फिरोजाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जीएस कंपनी सासनी रोड कस्बा जलेसर की दुकान से वह मोबाइल लेने गया था, वहां उसके साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले वह सासनी रोड नगला धनी से मोबाइल फाइनेंस पर लेने गया था। दुकान पर शिवम कुशवाहा नाम के व्यक्ति ने सभी दस्तावेज जमा करा लिए। बताया कि कल आकर मोबाइल ले जाना। जब अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो दुकान बंद थी। लगभग ढाई माह तक दुकान बंद रही, पता चला कि शिवम कुशवाहा चंद्र मार्केट रामनगर रेलवे स्टेशन के पास फिरोजाबाद शहर का रहने वाला है। उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। जिसके चलते न तो मुझे मोबाइल मिला और न ही मेरे दस्तावेज वापस किए गए हैं।
विज्ञापन

बल्कि मेरे दस्तावेज पर किसी और को फाइनेंस कर मोबाइल दे दिया गया। जिसकी वजह से कंपनी वाले किस्त जमा न करने पर केस करने की धमकी दे रहे हैं। दुकानदार शिवम का जो मोबाइल नंबर था वह भी 6 माह से बंद जा रहा है। थाने में पहले भी शिकायत कर चुका हूं, मगर सुनवाई नहीं हुई थी। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed