फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fighting for non-payment of borrowed money, death of a young man who came to save his nephew

Etah News: उधारी के रुपये न देने पर मारपीट, भतीजे को बचाने आए युवक की मौत

Sun, 30 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fighting for non-payment of borrowed money, death of a young man who came to save his nephew
एटा। थाना व कस्बा सकीट के मोहल्ला काजी में रविवार की देरशाम उधारी के 1000 रुपयों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से पथराव कर दिया गया। इस दौरान भतीजे को बचाने आए एक युवक के सिर में ईंट लग जाने गंभीर चोट आई। इसे मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां मृत घोषित कर दिया।मोहल्ला काजी निवासी मोहम्मद फिराज (40) की ईंट लगने से मौत हुई है मृतक के भाई मोहम्मद एजाज ने बताया कि मोहल्ले के ही मुकीद और भतीजे अजहर के बीच एक हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी। इनका बीच-बचाव करने आए भाई फिराज के सिर में ईंट मार दी गई। इसके चलते सिर में गंभीर चोट आई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां मृत घोषित कर दिया। बताया कि भतीजे अजहर से मुकीद ने एक हजार रुपये उधार लिए थे इसका तगादा करने पर गाली गलौज कर मारपीट की गई और पथराव कर दिया। इसके चलते भाई की मौत हुई है
विज्ञापन

वही वारदात की खबर मिलने के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह एएसपी धनंजय कुशवाहा सीओ सकीट सहित भारी पुलिस बल कस्बा में पहुंच गया और शांति व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सकीट संगम मिश्रा ने बताया कि बच्चों के विवाद और आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान एक युवक के सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी मौत हुई है मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed