फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fierce in Kaila, ballot robbed, beaten up by soldiers

कैला में जमकर हुआ बवाल, मतपेटियां लूट सिपाहियां को पीटा-फोटो

Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fierce in Kaila, ballot robbed, beaten up by soldiers
राजा का रामपुर क्षेत्र में पथराव से घायल सिपाही । - फोटो : ETAH
एटा/राजा का रामपुर। गांव कैला स्थित मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस था और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया गया था। लेकिन उपद्रवियों की हिमाकत के आगे सब इंतजाम धरे रह गए। उन्होंने न सिर्फ सिपाही और होमगार्ड को घायल कर मतपेटियां लूटीं, बल्कि जोनल मजिस्ट्रेट पर भी हमलावर हो गए। उन्हें भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

मतदान समाप्ति के बाद उपद्रवियों ने यहां हमला किया। उन्हें देख मतदान कार्मिकों ने बूथों के दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन उपद्रवी दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। रोकने पर सिपाही का सिर फोड़ दिया और होमगार्ड को भी बंधक बनाकर पीटा। तीनों मतपेटियां लूटकर जाने लगे। इसी दौरान वहां जोनल मजिस्ट्रेट पंकज कुमार की गाड़ी पहुंची। इस पर उपद्रवियों ने ट्रैक्टर लगाकर गाड़ी को रुकवा लिया और पथराव करने लगे। सिर पर हेलमेट लगाकर जोनल मजिस्ट्रेट वहां से किसी तरह बचकर भागे। उन्होंने बताया कि बवाल की सूचना पर वह मतदान केंद्र आ रहे थे। उपद्रवियों ने रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर कार को रोक लिया और पथराव किया गया। इस पथराव में किसी तरह से जान बच सकी है। दूर से देखा तो भीड़ सिपाहियों को पीट रही थी। तब हमारे हमरारी इंस्पेक्टर सरोज कुमार बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed