फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fewer patients reached the fair, doctors kept waiting

Etah News: मेले में कम पहुंचे मरीज, चिकित्सक करते रहे इंतजार

Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fewer patients reached the fair, doctors kept waiting
एटा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें इसके लिए शासन के निर्देश पर हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया जाता है। रविवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की। देखा कि मेले में काफी कम मरीज पहुंचे। चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते नजर आए। रविवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की। वजह सामने आई कि इस समय ग्रामीण क्षेत्रों के लोग फसल की कटाई और थ्रेशिंग में जुटे हुए हैं।मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सीएमओ स्तर से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिले में 36 स्थानों पर यह मेला लगता है। बीते रविवार को लगे मेले में जिले में 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस बार अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो स्थिति और ही कुछ दिखी। तीन पीएचसी पर तो मरीज ही नहीं मिले। चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


दृश्य एक : 12 बजे तक बने कुल 12 पर्चे
शहर की अर्बन पीएचसी पर दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 12 मरीज ही इलाज के लिए मेले में पहुंचे थे। डॉ. रिषभ सक्सेना अपने कक्ष में बैठे थे। वहीं एएनएम अपने कक्ष में थीं। उनके पास टीकाकरण के लिए कोई नहीं पहुंचा था। दो मरीजों ने अपनी हेल्थ एटीएम पर जांच कराई थी।
विज्ञापन

---------------
दृश्य 2: वायरल बुखार के पहुंचे मरीज
लालगढ़ी पीएचसी पर दोपहर एक बजे तक मात्र 16 मरीजों के पर्चे बने हुए थे। डॉ. रविंद्र चौहान मरीजों का इलाज कर रहे थे। स्टाफ नर्स दीप्ती शर्मा मौजूद थीं। चिकित्सक ने बताया कि वायरल बुखार के मरीज आए हैं। आज मरीज कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दृश्य 3: डेढ़ बजे तक 26 मरीज
गांव सिरसारी में दोपहर देढ़ बजे तक 26 मरीज मेले में पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. पंकज राठौर ने बताया कि वायरल बुखार सहित एलर्जी के मरीज आए हैं। लोग खेती कार्य में जुटे हुए हैं। गांव में आशा को लोगों से संपर्क करने को भेजा है।


सप्ताह में प्रत्येक दिन मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार मिल रहा है। रविवार को मौसम भी खराब था। उसके कारण हो सकता है कि मरीज कम पहुंचे हों। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed