फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fever victims admitted from emergency to NRC ward

इमरजेंसी से लेकर एनआरसी वार्ड सहित पिरियाड्रिक वार्ड में भर्ती हुए बुखार पीड़ित

Thu, 02 Sep 2021 06:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Fever victims admitted from emergency to NRC ward
एटा। बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बृहस्पतिवार को मैटरनिटी विंग के पीडियाट्रिक वार्ड में तीन बुखार से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया। जबकि एनआरसी में दो बच्चे पहले से ही बुखार के भर्ती हैं। वहीं इमरजेंसी व सार्जिकल वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती किए गए। बृहस्पतिवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव गुप्ता द्वारा पीडियाट्रिक वार्ड में कसैटी निवासी दिव्यांशी को भर्ती किया गया। दिव्यांशी की मां बीना ने बताया उनकी बेटी को तीन दिन से बुखार आ रहा है। गहनपुर निवासी काजल की मां कुसुमा ने बताया चार दिन से बेटी को बुखार आ रहा है। वहीं न्यू अशोक नगर निवासी भानू ने बताया उनके भतीजे विट्टू को बुधवार को बुखार की शिकायत हुई। यहां दिखाने आए तो डॉक्टर ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

वहीं एनआरसी वार्ड में भर्ती निधौलीकलां निवासी अहाद की मां रानी शेख ने बताया कि उनके बेटे को कुपोषण की शिकायत है। तीन दिन से वार्ड मेें भर्ती है, अब बुखार भी आने लगा है। दूसरे बेटे को भी बुखार की शिकायत हो गई है। डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि सभी वायरल बुखार की चपेट में हैं। मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जा रही है। वहीं सर्जिकल वार्ड मे भर्ती बुुजुर्ग गयादीन मिश्रा ने बताया बुखार की शिकायत है, लेकिन अस्पताल में अब तक जांच नहीं हुई है। यहां भर्ती कर लिया गया है। सिरसा टिप्पू निवासी जयवीर ने बताया उन्हें दो दिन से बुखार की शिकायत है। जबकि इमरजेंसी में भर्ती द्वारिकापुरी निवासी उमेश ने बताया उन्हें 10 दिन से बुखार की शिकायत है, वायरल बुखार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहें हैं, जो मरीज भर्ती किए गए हैं, उन्हें भी वायरल बुखार की शिकायत है। -डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, सीनियर रेजीडेंस मेडीसन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed