{"_id":"58c447534f1c1b0311dc420e","slug":"festivals-in-the-families-of-the-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के परिवारों में उत्सव, मंदिरों में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के परिवारों में उत्सव, मंदिरों में टेका माथा
amar ujala
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जीत पर खुशी मनाते नेताओं के परिवारीजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के बाद मंडी समिति से निकलने के बाद सदर सीट से विजेता प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड सीधे घर पहुंचे और परिवार के साथ जश्न मनाने के बाद मंदिर में माथा टेकने गए। वहीं मारहरा से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी घर नहीं गए और सीधे मारहरा क्षेत्र में के किसी मंदिर में माथा टेकने चल गए। अलीगंज से भाजपा प्रत्याशी का जैथरा में स्वागत और घर पहुंचते ही परिवार ने तिलक कर स्वागत किया। जलेसर में पहुंचते ही संजीव दिवाकर को समर्थकों ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए गुलाल उड़ाया। वहीं सपा और बसपा कार्यालयों और प्रत्याशियों के घर पर सन्नाटा दिखाई दिया।
समाजवादी पार्टी के गढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशियों, समर्थकों और उनके परिवारों में जशभन का माहौल है। कोई फूल उड़ा रहा है तो कोई गुलाल उड़ाते दिखाई दिया। किसी ने मतगणना स्थल से निकल कर सीधे मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाले प्रत्याशी और समर्थक मासूम दिखे। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता और रनरअप प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से कड़ी सुरक्षा में घर भेजा गया।