फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Female hospital nurse, ANM encompass

महिला अस्पताल में नर्स, एएनएम का धरना

Fri, 26 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 26 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Female hospital nurse, ANM encompass
राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को सरकारी महिला चिकित्सालय में नर्स और एएनएम ने काम बंद कर एक दिवसीय धरना दिया। धरने के कारण अस्पताल में आई गर्भवती महिलाएं, मरीज और तीमारदार भटकते दिखाई दिए। नर्स ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के नाम एक ज्ञापन दिया।  
विज्ञापन

नर्साें के द्वारा महानिदेशक के नाम सौंपे ज्ञापन में सातवें वेतन आयोग का विरोध किया। वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी की मांग की गई। पद नाम में परिवर्तन कर सहायक नर्सिंग सिस्टर एवं उप नर्सिंग सिस्टर करने का विरोध जताया गया है। आरोप है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली में इस नाम का कोई पद सृजित नहीं किया गया है। नर्स और एएनएम ने ज्ञापन में कहा कि मांग के बाद भी सरकार ने अभी तक प्रेक्टिस भत्ता, रिस्क भत्ता, रात्रि ड्यूटी भत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया है। नर्स और एनएम ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आगामी एक मार्च को जीपीओ हजरतगंज लखनऊ में अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धरने पर बैठेगी। नर्स और एएनएम के धरने पर बैठने के कारण गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में मरीज और तीमारदार भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed