फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Female doctor cheated of Rs 4 lakh on the pretext of business

Etah News: व्यापार का झांसा देकर महिला चिकित्सक से 4 लाख की ठगी

Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Female doctor cheated of Rs 4 lakh on the pretext of business
एटा। कोतवाली नगर में एक महिला चिकित्सक ने मामला दर्ज कराया है। मैसेज भेजकर व्यापारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर दो बार में 4 लाख ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने एक मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताया कि 28 सितंबर को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इस पर चेटिंग के माध्यम से बिजनेस करने के संबंध में बात की गई। बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड के साथ कालिंदी मेडिकल स्टोर के नाम से भेजा गया। उसी दिन अपने खाते से ऑनलाइन 1 लाख 55 हजार रुपये मैंने भुगतान कर दिया। अगले दिन और धनराशि मांगी। 29 सितंबर को दूसरा खाता नंबर भेजा गया। इसमें मैंने 3 लाख 17 हजार रुपये डाले। तीसरी बार में 6.68 लाख रुपये की मांग की गई। तब बैंक जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि जो स्कीम व्यापार के बारे में बताई गई है वो बिल्कुल झूठी है।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि साइबर अपराधी डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, न्यायिक अधिकारियों के अलावा पुलिस को भी ठगी का शिकार बना रहे हैं। बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है और धनराशि ऐंठ ली जाती है। इनका भी कोई नया मामला नहीं हैं, ऐसे बहुत से मामले दर्ज हैं। साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed