{"_id":"63dfb3855779e83632479c51","slug":"fell-in-love-with-a-young-man-on-instagram-took-her-brother-along-to-witness-the-marriage-etah-news-agr561978292-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इंस्टाग्राम पर हुआ युवक से प्यार, शादी का गवाह बनाने भाई को ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इंस्टाग्राम पर हुआ युवक से प्यार, शादी का गवाह बनाने भाई को ले गई साथ
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाइट्सएप पर युवक-युवतियां बातें करते-करते ही प्यार कर बैठते हैं। कोसों दूर पहुंचकर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बागवाला क्षेत्र की एक युवती को भी इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हुआ। शादी का गवाह बनाने के लिए अपने भाई को भी साथ ले गई। युवती के पिता ने दोनों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुत्र घर लौट आया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव की युवती अपनी 16 वर्षीय भाई के साथ धुमरी बाजार जाने की कहकर तीन फरवरी की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी। इसके बाद दोनों लौटकर नहीं आए। शाम को एक नंबर से पिता के पास कॉल आया और कहा कि तेरे बच्चे मेरे पास हैं। अगले दिन थाने पहुंचकर दोनों के अपहरण होने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसको सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया तो वो मानेसर हरियाणा का निकला।
दूसरे दिन ही शनिवार को युवती के चाचा के पास कॉल आया और एक युवक ने कहा कि हमने शादी कर ली है। साले को भेज रहे हैं। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती मानेसर हरियाणा के युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती थी, दोनों में प्यार हो गया। भाई को शादी का साक्षी बनाने के लिए साथ लेकर गई थी। युवती का भाई शनिवार की देरशाम घर आ गया है। पुलिस टीम हरियाणा भेजी है, सोमवार को युवती के भी आने की संभावना है।