फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father killed, son critical after vehicle collision

Etah News: वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son critical after vehicle collision
एटा। पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में जितेंद्र यादव (55) की मौत हो गई। उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह अपने भाई की मृत्यु के शोक में गांव आए थे। वापस दिल्ली जाते समय यह हादसा हुआ। परिवार में भाई बारी लाल यादव की मृत्यु होने की सूचना पर जितेंद्र यादव दिल्ली से बृहस्पतिवार को अपने गांव पुठिया आए थे। मृतक केे भतीजे दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि चाचा शुक्रवार को गांव के बाहर सड़क पर दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्हें बस में बैठाने के लिए उनका इकलौता बेटा प्रवीन गया हुआ था। इसी दौरान किसी वाहन ने दोनों का टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। प्रवीन की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दिनेश ने बताया कि चाचा जितेंद्र यादव दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। परिवार में ही उनके भाई का निधन हो गया था जिसके चलते वह घर आए थे। शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट रहे थे लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र का परिवार मिलनसार व सरल स्वभाव का है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed