फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Father in law did physical abuse and husband said triple talaq

Etah News: ससुर ने किया शारीरिक शोषण और पति ने बोला तीन तलाक

Wed, 19 Jul 2023 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Father in law did physical abuse and husband said triple talaq

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना मिरहची में एक महिला ने ससुर की ओर से शारीरिक शोषण व देवर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस उत्पीड़न का विरोध करने पर पति की ओर से तीन तलाक देकर मायके में छोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला का आरोप है कि उसका निकाह 2 सितंबर 2018 को इशरत के साथ हुआ था, जो शहर कासगंज के एक मोहल्ला का रहने वाला है। शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाने लगी थी। इसको पिता पूरी नहीं कर पाए तो शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। ससुरालीजन की ओर से आए दिन मारपीट कर परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि ससुर ने कई बार शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म किया, इस बात का जिक्र पति से किया तो पीटा गया। जबकि देवर ने भी तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। उत्पीड़न की हदें पार हो गईं तो पति के सामने अपनी पीड़ा बयां की थी। इसी बात को लेकर पति ने ससुराल में ही तीन तलाक बोल दिया और मिरहची छोड़कर चला गया। तब थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके पहुंची।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि महिला की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर 7 ससुरालीजन के खिलाफ लिखी गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed