फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farrukhabad youth going to Delhi on bike dies in accident

Etah News: बाइक से दिल्ली जा रहे फर्रुखाबाद के युवक की हादसे में मौत

Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad youth going to Delhi on bike dies in accident
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र को गांव धरौली पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फर्रुखाबाद के युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से दिल्ली जा रहा था। वहीं अन्य सड़क हादसों में 9 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 3 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव नगला अनूप थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी स्वदेश (45) उर्फ कल्लू हादसे का शिकार हुआ। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे वह घर से बाइक लेकर दिल्ली जाने के लिए निकला था। रास्ते में थाना जैथरा के गांव धरौली के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र विक्रम ने बताया कि हम सब लोग लगभग 25 साल से दिल्ली में रह रहे हैं। वहां पिता स्वदेश शाहाबाद क्षेत्र में कबाड़ का काम करते थे। 15 अप्रैल को बाइक से ही घर घूमने आए थे। बृहस्पतिवार को वापस जाते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी कार्तिक बृहस्पतिवार को गली में खेल रहा था। ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गया। इसी मोहल्ले का पंकज की बाइक कोतवाली देहात को गिरौरा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको आगरा रेफर कर दिया।

कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा के गांव बाजिदपुर निवासी धर्मेंद्र व उसकी पत्नी गिरजा धुमरी से बाजार कर लौट रहे थे। तभी गांव टिकाथर के समीप मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इनके साथ ही हिमांशू नगला पवल थाना कोतवाली देहात, विकास व संजू, संतोष व पुरुषोत्तम निवासी सलेमपुर कुरावली जिला मैनपुरी भी सड़क हादसों में घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed