{"_id":"5ff0baf28ebc3e3b865b453c","slug":"farming-day-rain-in-winter-etah-news-agr474685382","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में शनिवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों के खेत में वर्तमान में गेहूं की फसल उग रही है। किसान इन खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन बारिश होने से किसानों को लाभ की उम्मीद है। जिले में शनिवार को दोपहर में हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर रंगत आ गई। बारिश होने से खेतों में नलकूपों से सिंचाई का खर्चा बचाहै। पिछले कई दिनों से किसान अपने खेतों में गेहूं की भराई इंजन व सबमर्सिबल से कर रहा था लेकिन बारिश होने के बाद गेहूं की सिंचाई का खर्चा बच गया है।
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अमृत समान है। इस बारिश से किसानों को फायदा ही फायदा है। इस बारिश से कोई हानि नहीं होगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी जनवरी का माह शुरू हुआ है। इस माह ठीक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पिछले साल जनवरी माह में कुल 44 मिमी बारिश हुई थी जिसमें एटा तहसील में 24 मिमी, अलीगंज में 5 मिमी और जलेसर तहसील में 15 मिमी बारिश हुई थी।
खेतों में गेहूं की फसल की भराई करनी थी, लेकिन अब बारिश होने से खेत में चार पांच दिन बाद ही भराई करनी पड़ेगी। - सुखवीर, कृषक
गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत समान है। इससे फसल को काफी फायदा होगा। वहीं सिंचाई करने का खर्चा भी बच गया है। - अजब सिंह, कृषक