{"_id":"67114a4a81a3609523047015","slug":"farmers-uproar-for-dap-police-had-to-be-called-etah-news-c-163-1-sagr1016-124554-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छापा पड़ते ही बाल श्रमिकों को बना लिया ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छापा पड़ते ही बाल श्रमिकों को बना लिया ग्राहक
Thu, 17 Oct 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना पुलिस, श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड लाइन की टीम ने बृहस्पतिवार को जैथरा के बाजारों में छापेमारी की। टीम के आते ही कई दुकानदारों ने बाल श्रमिकों को ग्राहक बनाकर खड़ा कर लिया। छापेमारी के दौरान टीम ने 9 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
जैथरा क्षेत्र में मुख्य बाजार, ढाबाें, दुकानों आदि प्रतिष्ठानों पर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बाल श्रम करते 9 बच्चे पाए गए, जिनको मुक्त कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया। व्यापारियों को चेतावनी दी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी राजा बाबू, निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, एसएसआई देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।