फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers protest against city police station in-charge

Etah News: नगर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ किसानों का धरना

Tue, 06 Aug 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against city police station in-charge
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते किसान
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को कोतवाली नगर प्रभारी के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान ने कोतवाली प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एसएसपी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद धरना खत्म किया गया है। मांग थी कि कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर किया जाए।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी। इनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना चलेगा। बताया कि सोमवार की रात में यूनियन के कार्यकर्ताओं के मध्य आपस में कुछ विवाद हो गया था। समझौते के बाद उनको छुड़ाने कोतवाली नगर पहुंचा, तो वहां थाना प्रभारी अरुण पवार ने गाली- गलौज करते हुए थाने से निकलने को कहा। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह आदि को भी गालियां दी।
विज्ञापन

इसके विरोध में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमारी मांग है कि कोतवाली नगर प्रभारी को लाइन हाजिर किया जाए। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा शाम के समय एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा भी किसानों से मिले और कार्रवाई की बात कही। तब जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान संतोष सिंह, सोनी वशिष्ठ, चंदू यादव, संजीव चौहान, विशाल गुप्ता, राम खिलाड़ी उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed