फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers' India bandh today, bike rally taken out

किसानों का भारत बंद आज, बाइक रैली निकाली

Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers' India bandh today, bike rally taken out
शहर में बाइक रैली निकालते अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : ETAH
एटा। किसान संगठनों की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद प्रस्तावित है। इसे लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाल व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

अभा किसान यूनियन का धरना 17वें दिन रविवार को भी जारी रहा। धरना स्थल से मोटरसाइकिलों पर किसानों ने पूरे शहर में रैली निकाल 27 सितंबर को भारत बंद के लिए समर्थन मांगा। व्यापारियों से दुकानें बंद रखने तथा किसान व नौजवानों से अधिक से अधिक संख्या में कचहरी स्थित धरना स्थल पर सुबह 9 बजे पहुंचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि धरना स्थल से पैदल मार्च निकाला जाएगा। गांधी मार्केट, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, घंटाघर आदि प्रमुख बाजारों में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को किसान-जवान अपने साथ अधिक से अधिक लाठी-डंडे लेकर आएं। क्योंकि बहुत सारे अधिकारी मानसिक रूप से पागलपन का शिकार हो चुके हैं। कोई भी अधिकारी अगर किसान-मजदूरों के खिलाफ गलत निर्णय लेगा तो उन परिस्थितियों से बचाव के लिए व्यवस्थाएं साथ रखना आवश्यक है। बाइक रैली में सुरेंद्र शास्त्री, तेज सिंह वर्मा, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, राजू सोलंकी, अरविंद शाक्य, डीके राजपूत, अमित शाक्य, डीके दीक्षित, अवनीश यादव, बाबूराम वर्मा, देवा यादव, देवव्रत यादव, राजा सोलंकी, मोनू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed