{"_id":"6835f61a52dc125b220f6412","slug":"farmers-gheraoed-the-plant-for-not-purchasing-chicory-etah-news-c-163-1-eta1003-134124-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चिकोरी की खरीद न करने पर किसानों ने किया प्लांट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चिकोरी की खरीद न करने पर किसानों ने किया प्लांट का घेराव
Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। निधौली कलां रोड पर लालपुर चौराहे स्थित एक चिकोरी प्लांट का मंगलवार को किसानाें ने घेराव कर प्रदर्शन किया। चिकोरी की खरीद न किए जाने का आरोप लगाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली में फसल भरकर प्लांट पर पहुंचकर खरीद के लिए दबाव बनाने लगे। खरीद न करने पर प्लांट के कर्मचारियों से नोकझोंक हुई।
12 से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅली में चिकोरी की फसल लादकर बड़ी संख्या में किसान प्लांट पर पहुंच गए। प्लांट के कर्मचारियों के चिकोरी खरीदने से मना किया तो भड़क गए। गुस्साए किसानों ने प्लांट का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्लांट स्वामी की शिकायत करने की बात कही। साथ ही हर हाल में 31 मई तक चिकोरी खरीदने की मांग रखी। किसान चंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, वेद प्रकाश आदि ने बताया कि बीज वितरण के समय प्लांट मालिक ने फसल खरीदने का अनुबंध किया था।
लेकिन अब बारिश का मौसम नजदीक आने पर खरीद से मना कर रहे हैं। बारिश में चिकोरी की फसल खराब होने पर किसान बर्बाद हो जाएगा। कमलेश, आलोक, भीकम सिंह ने कहा कि लालपुर चौराहे पर चिकोरी के चार प्लांट हैं। बिना अनुबंध के कोई प्लांट वाला फसल नहीं खरीदता है। जो खरीदते हैं, सही कीमत नहीं देते। फसल न खरीदने पर किसान को बहुत नुकसान होगा। अनिल, कायम सिंह, दिलशाद, सोनपाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जगदीश आदि किसान प्रदर्शन में शामिल रहे।