फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmers demonstrated in Tehsil for compensation

किसानों ने मुआवजा के लिए तहसील में किया प्रदर्शन

Sat, 16 Apr 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in Tehsil for compensation
जलेसर में पटना विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते किसान । - फोटो : ETAH
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव पटना स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं और किसानों ने शनिवार को धरना दिया। यहां तैनात कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र के किसानों का शोषण किया जा रहा है। लेकिन आला अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। किसानों की समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं किया जाएगा, धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ हरीओम सोनी ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिस पर भाकियू ने धरना स्थगित कर दिया। मंजीत, हर्ष ब्रजवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसानों ने शुक्रवार को तहसील सदर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि शुक्रवार शाम को आई आंधी से किसानों को काफी नुकसान हुआ है, इसका मुआवजा दिलाया जाए।

पदाधिकारियों का कहना था कि प्रशासन द्वारा मुआवजा न दिलाया गया तो ऐसी स्थिति में किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, योगेश राजपूत प्रधान, हरि सिंह वर्मा, मोहनलाल वर्मा, मदनलाल वर्मा, प्रीतम सिंह, राम अवतार सिंह, विजय सिंह, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed