{"_id":"667af6b06392f873b40e84b3","slug":"farmer-tried-to-commit-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1001-118846-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसान ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसान ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास
Tue, 25 Jun 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में छोटे भाई से कहासुनी होने पर किसान ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन ने देखा तो उसको लेकर तुरंत ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
योगेश निवासी सकतपुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह रामलखन की अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद परिजन ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। थोड़ी ही देर बाद रामलखन कमरे में जाकर अंगौछे का फंदा बनाकर उस पर लटक गए। यह देखकर हम लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तुरंत ही उनको फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। ग्राम प्रधान केशव शर्मा ने बताया कि दोनों ही भाइयों को समझाया गया है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।