फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer stunned by overnight rain, sun god hides during the day

रात भर बारिश से किसान हलाकान, दिन में सूर्यदेव की लुकाछिपी

Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer stunned by overnight rain, sun god hides during the day
मारहरा क्षेत्र में बारिश से फसल के नुकसान का आंकलन करती कृषि विभाग की टीम ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। रविवार रात को भी बारिश होती रही, जिससे किसान हलाकान हैं। वहीं सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सूर्यदेव और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शहर में हर ओर कीचड़ और गंदगी के हालात सोमवार को भी बने रहे। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

रविवार रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिसकी वजह से शहर में कीचड़ और जलभराव की स्थिति रही। सबसे ज्यादा दिक्कत आगरा रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी में नजर आई। कहीं जलभराव तो कहीं कीचड़ व फिसलन थी, जिससे दोपहिया वाहन फिसलते नजर आए। वहीं ग्रामीण इलाके में किसानों के खेतों में पानी भरे होने की वजह से वह आलू, मटर, सरसों व सब्जियों की फसलों को लेकर चिंतित थे। किसानों ने कहा कि अगर ठीक तरह से धूप नहीं निकली तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed