{"_id":"6931ca5215845de9620733b5","slug":"farmer-returning-with-milk-dies-after-being-hit-by-a-bike-etah-news-c-163-1-sagr1016-142881-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक की चपेट में आने से दूध लेकर लौट रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक की चपेट में आने से दूध लेकर लौट रहे किसान की मौत
Thu, 04 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। दूध लेकर घर जा रहा किसान सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उठाया किसान की सांसे थम चुकी थीं।
कोतवाली देहात के गांव मानपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि बुधवार की देर शाम भाई रामनिवास (58) घर से सड़क के उस पार रोज की तरह दूध लेने आया था। वापस घर आते समय शिव मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए।
यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। रामनरेश ने बताया कि आगरा ले जाते समय रास्ते में ही भाई की सांसे थमने लगीं, तो वापस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।