फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer injured in the accident died during treatment

Etah News: हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

Wed, 14 Dec 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in the accident died during treatment
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव पित्थीपुर के पास 12 दिसंबर को खेत से लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया था। वहां बुधवार तड़के उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। दूसरी घटना में रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से हरदोई के दो यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कपरैटा निवासी किसान तेज सिंह (53) की हादसे में मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब छह बजे खेत से लौट रहे थे। तभी गांव पित्थीपुर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से गंभीर चोटें आईं और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि किसान की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र हिंदुस्तान लीवर के पास हाईवे पर दिल्ली से लौट रही बस डिवाइडर से मंगलवार की रात करीब दो बजे टकरा गई। इस हादसे में बस यात्री कमल किशोर व छोटे लाल निवासीगण कस्बा व थाना शिवाजीपुर हरदोई घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव कुसाड़ी के पास बाइकों की भिड़ंत में गजराज सिंह निवासी बाबरपुर कोतवाली देहात घायल हुआ है। मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया। जबकि अन्य हादसों में प्रेमकिशोर व रघुवीर सिंह निवासी नगला कहर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed