{"_id":"6908ed907822ed045705e496","slug":"farmer-fathers-bier-was-taken-out-before-daughters-doli-etah-news-c-163-1-eta1001-141399-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटी की डोली से पहले उठी किसान पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटी की डोली से पहले उठी किसान पिता की अर्थी
Mon, 03 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक थान सिंह का फाइल फोटो
एटा। बेटी का कन्यादान करने के बाद सोमवार को सामान लेने जाते समय पिता की लोडर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद खुशियां गम में बदल गईं और बेटी की डोली से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई।
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव उमरायपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि रविवार को बहन अंजलि की शादी थी। गांव अहरमई से बरात आई थी। धूमधाम से आयोजन हुआ। सोमवार सुबह के समय वैवाहिक रस्में अदा की जा रही थीं। पिता थान सिंह (58) कन्यादान करने के बाद घर से कपड़े आदि सामान लेने बाजार जा रहे थे। गली में ही एक लोडर वाहन का चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था। यह देखकर पिता ने चिल्लाकर उसे रुकने का इशारा भी किया मगर उसने नहीं सुना और पिता चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पिता को तुरंत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थान सिंह खेती करते थे और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। इनकी मौत के बाद विवाह के घर में चीख-पुकार मच गई। बेटी को औपचारिक रूप से विदा किया गया है।