{"_id":"672e0cfc960f8f332f07a0e4","slug":"farmer-dies-after-falling-while-working-in-the-fields-etah-news-c-163-1-sagr1016-125450-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत में कार्य करते समय गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत में कार्य करते समय गिरने से किसान की मौत
Fri, 08 Nov 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव समोखर में एक किसान खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े और सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।
शंकरपाल (58) शुक्रवार को खेत में धान के पुआल की बुर्जी लगा रहे थे। शाम 4 बजे के करीब बुर्जी से उतरने के दौरान उन्होंने खेत में लगे पेड़ की डाली पकड़कर संतुलन बनाने का प्रयास किया, तभी पेड़ की डाली टूट गई। शंकरपाल संतुलन बिगड़ने से जमीन पर सर के बल आ गिरे। परिजन उन्हें मारहरा के अस्पताल में लाए। जहां उनकी बिगड़ती हुई हालत को देखकर एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद