फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   farmer died in bike collision in Etah nine people injured when loader overturned

Etah: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, टायर पंचर होने से पलटा लोडर; नौ लोग घायल

Mon, 15 Jul 2024 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 05:47 PM IST
सार

एटा में बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वहीं टायर पंचर होने से लोडर पलट गया। इसमें नौ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
farmer died in bike collision in Etah nine people injured when loader overturned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हाईवे किनारे सुख रही मूंगफली को देखने जाते समय बाइक सवार ने किसान को टक्कर मार दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य हादसे में लोडर टेंपो पलटने से नौ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। भाई बृजेश कुमार ने बताया कि सुनील खेती देखते थे। हाईवे किनारे खेतों से निकली मूंगफली सूखने के लिए पड़ी थी। रविवार की देर शाम सुनील उसे देखने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनको मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मलावन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दतेई गांव के पास लोडर टेंपो का टायर पंचर हो गया। कासगंज जिले से निधौली कलां रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह की क्रॉकरी का सामान ले जा रहा था। पंक्चर होने से टेंपो बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गया। 


इसमें सवार कोतवाली नगर के एमपी नगर निवासी अर्जुन कुमार, विशेष कुमार व कासगंज जिले के ततारपुर निवासी चांदबाबू, दातापुर निवासी सोहिल, मनोज, अजय कुमार, दरियावगंज निवासी पिंटू सिंह, सोरों गेट निवासी शम्मी, सुरेश कुमार घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed