फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Family of deceased laborer upset with report, complaint to CM

Etah News: रिपोर्ट से बिफरे मृत मजदूर के परिजन, सीएम से शिकायत

Wed, 21 May 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 May 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Family of deceased laborer upset with report, complaint to CM
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना में 17 मई को काम करते समय नगला भूपाल निवासी पंकज को करंट लग गया। आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 मई को परिजन मुआवजे की मांग के लिए शव जवाहर तापीय परियोजना ले गए। इस पर पुलिस ने 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इस रिपोर्ट से मृतक के परिजन बिफर गए हैं। उनका आरोप है कि परियोजना जाते समय पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की और हम पर ही मुकदमा भी लिख दिया। मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सोनू ने आईजीआरएस पर मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में बताया है कि कंपनी मुआवजा देने के नाम पर खानापूर्ति कर रही थी। इसलिए शव को परियोजना पर ले जा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने रास्ते में एंबुलेंस रोककर परिवारीजन से अभद्रता की। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद जाने दिया। परियोजना स्थल पर हम लोग वार्ता के लिए शांतिपूर्वक बैठ थे, तो वहां से भगाने के लिए भी दबाव बनाते हुए अभद्रता की गई। अन्य मजदूरों को 35 लाख तक मुआवजा पूर्व में दिया गया है। जबकि इस मामले में कंपनी न्यूनतम मुआवजा देने की बात कह रही थी और पुलिस अधिकारी भी कंपनी का ही पक्ष ले रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि इस सबके बावजूद परिवार सहित 150 लोगों पर थाना मलावन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में नामित किए गए पूर्व विधायक अजय यादव भी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कह चुके हैं। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि कोई शिकायत आती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed