{"_id":"6670388dbc3bd982a80e87e7","slug":"family-members-kept-sleeping-on-the-terrace-thieves-stole-cash-and-jewelery-etah-news-c-163-1-sagr1019-118450-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छत पर सोते रहे परिजन, चोरों ने नकदी सहित जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छत पर सोते रहे परिजन, चोरों ने नकदी सहित जेवरात किए पार
Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सैलार में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर नकदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए। परिजन छत पर सोते रहे। सोमवार की सुबह जब जागकर नीचे पहुंचे और सामान बिखरा पड़ा देखा तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
सैलार निवासी अभयपाल ने बताया कि रविवार की रात गर्मी अधिक थी। ऐसे में घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इस दौरान चोर घर में घुस गए और 8 हजार रुपये की नकदी सहित जेवरात पार कर दिए। बताया करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। सोमवार की सुबह जब सो कर उठे और नीचे आए तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
वहीं गांव निवासी विकास के यहां भी चोर घुस गए। खटपट की आवाज होने पर विकास के परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोर भाग गए। विकास ने बताया कि सुबह तीन से चार बजे के बीच चोर उसके घर में घुसे थे। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोश सिंह सेंगर ने बताया सैलार में चोरी की घटना के बारे में जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर आई है।