{"_id":"69920bdec230c951550f7fb8","slug":"fake-social-media-account-created-by-fraud-etah-news-c-163-1-eta1001-146460-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धोखाधड़ी कर बनाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धोखाधड़ी कर बनाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट
Sun, 15 Feb 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना अलीगंज में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आरोपी निधि उर्फ निधांजलि सक्सेना, अंबुज सक्सेना, संतोष कुमारी और संजय सक्सेना ने धोखाधड़ी से उसके मोबाइल नंबर से फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बना ली।
पीड़ित ने प्राथमिकी में लिखा है कि एक नहीं दो-दो सोशल मीडिया अकाउंट आईडी बनाने के बाद फोटो और गलत कमेंट किए गए। इतना ही नहीं पोस्ट के माध्यम से उसकी पत्नी के फोटो भी काटछांट कर गलत बनाकर भेजे गए हैं। ऐसे में उसकी निजता का उल्लंघन हुआ है। इन लोगों ने पूरी तरह से उसके साथ साइबर क्राइम किया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।