{"_id":"67e2edba5bbf845f680e6232","slug":"fake-facebook-page-created-using-photo-of-bjp-mla-etah-news-c-163-1-sagr1016-131465-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भाजपा विधायक का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक पेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भाजपा विधायक का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक पेज
Tue, 25 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। भाजपा विधायक संजीव दिवाकर का फोटो लगा फेसबुक पेज बना लिया। इस पर सपा कार्यकर्ताओं के फोटो और आपत्तिजनक पोस्ट लगातार डाली जा रही हैं। इससे परेशान होकर विधायक ने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी साथ ही पुलिस से शिकायत की है।
जलेसर विधानसभा-106 नाम से इस पेज को बनाया गया है। इसमें डीपी जलेसर विधायक संजीव दिवाकर की लगी हुई है। जबकि बैकग्राउंड में सपा कार्यकर्ताओं का फोटो बैनर पर लगा हुआ है। लगातार इसमें कई आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही हैं। मंगलवार को विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि यह पेज फर्जी है।
सोशल मीडिया पर यह व्यक्ति गलत पोस्ट शेयर कर रहा है और उनकी छवि को धूमिल करना चाहता है। विधायक ने बताया कि सीओ जलेसर और कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखित सूचना दी है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद