{"_id":"68e552a4fd245617420ec8de","slug":"fake-facebook-id-using-dms-photo-was-being-used-report-says-etah-news-c-163-1-eta1001-140172-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम का फोटो लगा चलाई जा रही थी फर्जी फेसबुक आईडी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम का फोटो लगा चलाई जा रही थी फर्जी फेसबुक आईडी, रिपोर्ट
Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
डीएम एटा के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी। स्रोत सोशल मीडिया
एटा। जिलाधिकारी के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी उनका फोटो लेकर बनाई और लोगों को भ्रमित करने का काम शुरू कर दिया। मामले में अपर जिला सूचना अधिकारी ने साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपर जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि अज्ञात व्यक्ति ने डीएम एटा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। डीएम प्रेम रंजन सिंह का फोटो लगाकर जनता को भ्रमित करने लगा। इस फेसबुक आईडी पर 1000 लोग मित्र के रूप में भी जुड़ गए। जानकारी होने पर अज्ञात के खिलाफ जिलाधिकारी का नाम, पद, फोटो और पहचान चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल साइबर क्राइम टीम मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विभिन्न योजनाओं की जानकारी डालकर किया जाता था जनता को भ्रमित
जिलाधिकारी के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी पर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी डाली जाती थी। इनके माध्यम से जनता को भ्रमित और गुमराह करने का भी प्रयास किया जाता था। मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की गई है। यह भी देखा जा रहा है कि आईडी संचालित कर रहे व्यक्ति ने किसी से फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है।