{"_id":"6200094bd11c5328f9137bfa","slug":"fairs-kept-on-taking-place-youth-kept-on-longing-for-employment-etah-news-agr523482894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले लगते रहे, युवा रोजगार को तरसते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले लगते रहे, युवा रोजगार को तरसते रहे
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सरकारी तो अलग, प्राइवेट नौकरियां भी युवाओं के हाथ नहीं आ रहीं। सेवायोजन विभाग रोजगार मेला लगाकर रोजगार देने के प्रयास और दावे तो करता रहा, लेकिन अधिकांश युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। यहां करीब 31 हजार बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं, लेकिन साल 2021 में लगाए गए 11 रोजगार मेलों से 2098 लोगों को नौकरी मिल पाई।
साल के शुरूआत में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगाए गए मेले से युवाओं को आस बंधी थी। इसमें 1398 लोगों का नौकरी हासिल हुई। इसके बाद कोरोना संक्रमण काल शुरू हो गया। असर कम होने पर मेले लगाए गए, लेकिन कामयाबी बहुत ज्यादा लोगों के हाथ नहीं लगी। वाकी के मेलों में 700 लोगों को ही नौकरी मिल सकी। ऐसे में जिले के युवाओं के आगे सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का ही बना हुआ है।
आंकड़ों पर एक नजर
31122 सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार
11 रोजगार मेले लगाए गए 2021 में
5630 युवाओं ने किया प्रतिभाग
126 कंपनियां पहुंचीं चयन करने
2098 को मिली नौकरी