{"_id":"67b4c0364d89a1291109c710","slug":"eyes-turning-red-due-to-dryness-and-itching-etah-news-c-163-1-sagr1016-129886-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सूखेपन की समस्या और खुजली से आंखें हो रहीं लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सूखेपन की समस्या और खुजली से आंखें हो रहीं लाल
Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की आंखों का परीक्षण करतीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. आर्ची।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में मरीजों की आंखों का परीक्षण करतीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. आर्ची।
एटा। मौसम में हो रहे बदलाव ने लोगों की आंखों पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। आंखों में सूखेपन की समस्या से लोग परेशान हैं। इससे खुजली और आंखों के लाल होने की भी दिक्कत हो रही है। मेडिकल काॅलेज की आई ओपीडी में इस तरह के 25 से 30 लोग रोजाना पहुंच रहे हैं।
मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को कुल मिलाकर 2200 मरीज उपचार के लिए आए। इनमें 130 लोग आई ओपीडी में पहुंचे। काफी संख्या में लोग आंख में खुजलाहट और सुर्ख होने की समस्या से पीड़ित थे। इनमें भी बच्चों की संख्या 20 से अधिक थी। नेत्र चिकित्सक आर्ची ने बताया कि सुबह-शाम सर्दी रहना और दिन में तेज धूप से आंख में ड्राईनैस बढ़ जाती है। खुजलाहट के बाद आंखों के लाल होने की शिकायत हो रही है।
इसके लिए मरीजों को सलाह दी जा रही है कि आंख को मसले नहीं, जो दवा दी जा रही हैं, उन्हें डालकर आंखों को आराम दें। बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें। ताकि धूल-मिट्टी के कण आंखों में जाने से बचें। साथ ही संक्रमित लोग परिवार के सदस्यों व अन्य मिलने वालों से दूरी बनाकर रखें। चिकित्सक की सलाह पर ही किसी दवा का इस्तेमाल करें।