{"_id":"64c7eace812a0ceb850f85d6","slug":"eye-flu-400-patients-reaching-the-medical-college-every-day-etah-news-c-163-1-sagr1019-3137-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई फ्लू : प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में 400 पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई फ्लू : प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में 400 पहुंच रहे मरीज
Mon, 31 Jul 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। आई फ्लू का प्रकोप जारी है मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचने वाला हर चौथा व्यक्ति आई फ्लू की चपेट में है। सोमवार को नेत्र रोग विभाग में आई फ्लू के 410 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जबकि पर्चा काउंटर पर कुल 1597 मरीजों के पर्चे बने।
बारिश के बाद आई फ्लू का रोग फैल गया है। इसकी चपेट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी व निजी नर्सिंग होम में आई फ्लू के रोगी इलाज को पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की बात करें तो सोमवार को हर चौथा व्यक्ति ओपीडी में आई फ्लू से ग्रसित पहुंचा। नेत्र रोग विभाग में मरीजों को देख रहे चिकित्सक कृष्णा ने बताया सोमवार को उन्होंने 410 मरीज आई फ्लू के देखें हैं। कहाकि इसमें सावधानी से ही बचा जा सकता है। अगर घर में किसी व्यक्ति को आई फ्लू की शिकायत है तो वह चश्मा पहन कर रहे। आंखों को बार- बार न छुए। बाहर से जाए तो पहले साबुन से हाथों को साफ करे।