फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Expensive connection line from oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट से महंगी कनेक्शन लाइन

Mon, 21 Jun 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Expensive connection line from oxygen plant
एटा। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की कनेक्शन लाइन के एस्टीमेट ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। यह पूरे प्लांट की स्थापना से ज्यादा महंगा है। ऐसे में अन्य संस्थाओं से एस्टीमेट मांगे जा रहे हैं। 100 बेड क्षमता की मैटरनिटी विंग के लिए जिला महिला अस्पताल परिसर में मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित कराया जा रहा है। 833 लीटर प्रति मिनट के इस प्लांट पर करीब 1.11 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी स्माल इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन लि. की ओर से महिला अस्पताल में काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

यह जिले के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन अब दूसरी मुश्किल सामने आ गई है। महिला अस्पताल के पार्क में स्थापित किए जा रहे प्लांट से लेकर सात मंजिला मैटरनिटी विंग के हर बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाई जानी है। प्लांट की स्थापना में यह कार्य शामिल नहीं है। इसके लिए अलग से एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजायन सर्विस) को दी गई। इसने जो एस्टीमेट बनाकर दिया है, उसने अफसरों के लिए चिंता खड़ी कर दी है। पाइपलाइन कनेक्शन पर 1.78 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च बताया गया है। जिसके चलते यूपी स्माल इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन लि. से भी एस्टीमेट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed